जमशेदपुर: जमशेदपुर के ह्यूम पाइप भुइयांडीह मुर्गा पाड़ा के पास रहने वाले बीरु नामक युवक ने अपनी पत्नी रितू को चाकू मारकर घायल कर दिया. साथ ही युवक भी कूदकर जान देने की कोशिश की. दोनों घायल पत्नी पति को इलाज के लिए एमजीएम लाया गया है, जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों के बीच अक्सर शराब को लेकर मारपीट की घटना होती थी. आज भी बीरु शाम को शराब पीकर घर आया और पत्नी से मारपीट करने लगा.(नीचे भी पढ़े)
इतना ही नहीं वह शराब के नशे में पत्नी पर चाकू से वार कर घायल कर दिया और अपने भी छत से कूद गया. इस क्रम में उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आयी है. विदित हो कि दोनों की शादी 2019 में हुई थी. दोनों के बीच एक बेटी भी है. युवक बिस्टुपुर स्थित एक सैलून में काम करता है. शराब को लेकर अक्सर पति व पत्नी के बीच विवाद हो रहता है. हलांकि इस मामले में थाने में किसी तरह की शिकायत नहीं की गयी है.




