जमशेदपुर: साकची जेल चौक के पास तीन दोस्त एक कार में बैठकर जुबली पार्क घूमने जा रहे थे. इसी बीच रास्ते में एक आटो ने कार को टक्कर मारी दी. जिससे तीन दोस्त घायल हो गए. इसके बाद घायलों को एमजीएम में भर्ती कराया गया. जहां पर एक छात्र की स्थिति गंभीर बनी हुई है.स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने टीएमएच रेफर कर दिया है.(नीचे भी पढ़े)
घटना के संबंध में बताया जाता है कि देवनगर निवासी मोनू सिंह, छायानगर के रहने वाले मनीष कांडी व सुमित रे एक कार से जुबली पार्क घुमने के लिए निकले थे, इस क्रम में आटो ने टक्कर मार दी, जिसके बाद तीनों घायल हो गए. सुमित रे व मोनू सिंह को हल्की चोटें आयी है. जबकि मनीष कांडी गंभीर रुप से घायल हो गया है. मनीष का इलाज टीएमएच में चल रहा है.




