
जमशेदपुर : टाटा स्टील की सहायक कंपनी टाटा स्टील एडवांस्ड मैटेरियल्स लिमिटेड (टीएसएएमएल) कंपनी की ओर से सेरामिक के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी सेरामैट प्राइवेट लिमिटेड (सीपीएल) का टेकओवर कर लिया है. 90 फीसदी हिस्सेदारी के अधिग्रहण को लेकर कंपनी की ओर से सेबी को जानकारी दी गयी है. 28 फरवरी को ही कंपनी की ओर से इसके शेयर की खरीददारी की प्रक्रिया पूरी की गयी जबकि शेयरधारकों के समझौते को भी निष्पादित किया गया. टाटा स्टील एडवांस्ड मैटेरियल्स लिमिटेड कंपनी टाटा स्टील लिमिटेड की एक अप्रत्यक्ष पूर्ण सवामित्व वाली सहायक कंपनी है. सेरामैट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने के लिए 2 नवंबर 2021 को ही बनाया गया था. इसके प्रोमोटर सब्यसाची राय और तुषार गोठी है, जो स्वास्थ्य के देखभाल के लिए सेरामिक के उन्नत चीजों को विकसित करने के लिए काम करने की योजना बनायी थी. लेकिन यह कंपनी अभी ऑपरेशन यानी संचालन शुरू नहीं कर पायी थी. टाटा स्टील लिमिटेड ने रणनीतिक विकास के लिए नई सामग्रियों में से एक के रूप में उन्नत सेरामिक की पहचान की है. उन्नत सेरामिक के भीतर, उच्च विकास क्षमता और गैर-चक्रीय प्रकृति (नान साइकिलिकल नेचर) के कारण चिकित्सा सामग्री में पसंद का पहला क्षेत्र है. टाटा स्टील लिमिटेड चिकित्सा सामग्री का उत्पादन करने के लिए एक विश्वस्तरीय सुविधा स्थापित करने और इस उद्देश्य के लिए सीपीएल को एक विशेष प्रयोजन वाहन के रूप में उपयोग करने की इच्छा रखता है. यह सुविधा हाइड्रोक्सीपाटाइट के उत्पादन पर ध्यान केंद्रित करेगी – एक कैल्शियम फॉस्फेट-आधारित सिरेमिक जो हड्डी के प्रतिस्थापन (हड्डियों को बदलने की विधि) के रूप में उपयोग किया जाता है. सीपीएल के प्रमोटर ऐसी सिद्ध क्षमता वाले बहुत कम लोगों में से हैं. सीपीएल प्रमोटरों के पास उन्नत सिरेमिक निर्माण में स्लिप कास्टिंग, जेल कास्टिंग, पाउडर कॉम्पैक्शन, स्प्रे ड्राइंग और वाइब्रो-कास्टिंग इंस्ट्रुमेंटल जैसे प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न ऑक्साइड सेरामिक संरचना निर्माण की मुख्य क्षमता विकसित की है. सेबी को दिये गये नोटिस में बताया गया है कि इसका टेकओवर की प्रक्रिया समझौता के 60 दिनों के भीतर पूरी कर ली जायेगी. 90 हजार रुपये के नगद भुगतान के बाद कंपनी के 90 फीसदी शेयर का टेकओवर कंपनी कर रही है. सीपीएल कंपनी के संस्थापक सभ्यसाची राय और तुषार गोठी ने एक स्टार्टअप शुरू किया था, जिसका टेकओवर किया गया है. सब्यसाची राय सेरामिक के बड़े टेक्नॉलॉजिस्ट है और कारोबारी भी है जबकि तुषार गोठी 16 सालों से सेरामिक के व्यापार से जुड़े हुए है.






