
जमशेदपुर : टाटा स्टील डिजि-शाला इस बार मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में अपने लर्निंग प्रैक्टिस पर लेबर डे फ्लैश सेल ऑफर लायी है. यह ऑफर 1 मई दोपहर 12 बजे से 2 मई की रात 11:59 बजे तक लागू रहेगा. ऑफर का लाभ लेने के लिए www.capabilitydevelopment.org पर देखा जा सकता है.
इस ऑफर अवधि के दौरान टेक्नीकल और मैनेजेरियल पर ई- लर्निंग कोर्स के कई आकर्षक पेशकश किये जायेंगे. टाटा स्टील से ई-सर्टिफिकेट प्रमाणित ये सभी कोर्स इस प्रकार डिजाइन किये गयें हैं, ताकि किसी भी उद्योग के कार्य परिवेश को समझने और कौशल विकसित करने में लोगों को आसानी हो और मदद मिले. इस ई-लर्निंग कोर्सों में इंडस्ट्री 4.0 टोटल क्टवाललटी मैनेजमेंट, एडवांस एक्सेल, प्रोग्रामेबल लॉजिक कंट्रोल (पीएलसी), प्राइमरी स्टील मेकिंग और इंडस्ट्रीयल इंजीनियरिंग व अन्य शामिल है. इस दौरान मौललक कौशल का मूल्यांकन करने और यदि कोई हो तो उन कमियों को दूर करने में किसी भी व्यक्ति की मदद के लिए टाटा स्टील एसेसमेंट सर्विसेस लिमिटेड भी उपलब्ध होगी. प्रत्येक व्यक्ति के लाभ के लिए नये पैकेज भी संग्रहित किये गये हैं. इसके अतिरिक्त टाटा स्टील डिजी शाला अपनी सभी मीडिया प्लेटफॉर्म पर लेबर डे क्विज का संचालन करेगी. हर दिन के क्विज के विजेता को आकर्षक गिफ्ट और वाउचर दिये जायेंगे. फेसबुक और इंस्ट्राग्राम, लिंकडिन पर टाटा स्टील डिजीशाला हैंडल को फ्लॉ कर कोई भी व्यक्ति इस क्विज में हिस्सा ले सकता है.





