जमशेदपुर : टाटा स्टील में कई बड़े अधिकारियों का भी तबादला और पदस्थापन किया गया है. सोमवार को जारी एक आदेश के तहत टाटा स्टील की सहयोगी कंपनी टीएसटीएल में 1 जुलाई 2022 से तीन साल के लिए डेपुटेशन पर भेजे गये संदीप धीर को दो साल का एक्सटेंशन दिया गया है. वे 1 जुलाई 2025 से दो साल और उसी कंपनी में काम करेंगे. वे टाटा स्टील के वीपी वन शेयर्ड सर्विसेज को रिपोर्ट करेंगे और भुवनेश्वर से कामकाज संभालेंगे. इसी रह हेड इंजीनियरिंग डेवलपमेंट एंड इनोवेशन सेंटर अरुण कुमार को सेफ्टी ट्रेनिंग इएंडपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वए चीफ कंस्ट्रक्शन सेफ्टी को रिपोर्ट करेंगे और सेफ्टी ट्रेनिंग का अतिरिक्त कामकाज देखेंगे. उनका यह पदस्थापन वीपी इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट अक्षय खुल्लर ने किया है. टाटा स्टील द्वारा अधिग्रहित एनआइएनएल कंपनी में भेजे गये विनित रंजन त्रिपाठी को तीन साल के लिए फिर से डेपुटेशन पर रखा गया है. उनका यह पदस्थापन टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन ने किया है. वे 4 जुलाई 2025 से दो साल और उसी कंपनी में कामकाज देखेंगे. (नीचे भी पढ़े)
टाटा स्टी के इंटरप्राइज रिस्क मैनेजमेंट के हेड इंटरप्राइज रिस्क मैनेजमेंट सरोज सिंह को टाटा स्टील फाउंडेशन में 15 जून से तीन साल के लिए डेपुटेशन पर भेजा गया है. वे सीइओ टाटा स्टील फाउंडेशन को रिपोर्ट करेंगे. चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल ने यह पदस्थापन किया है. वहीं, सुधीर कुमार मेहता को एनआइएनएल कंपनी में ही तीन साल के लिए 4 जुलाई 2022 से भेजा गया था. अब फिर से उनको तीन साल के लिए उसी कंपनी में रखा गया है. वे कंपनी के समायोजन तक उसी कंपनी में रहेंगे. आपको बता दें कि एनआइएनएल का टाटा स्टील में समायोजन होना है. उक्त कंपनी को टाटा स्टील ने 2022 में ही अधिग्रहण की थी.



