जमशेदपुर : टाटा स्टील के पावर हाउस के कमेटी मेंबर का एक प्रतिनिधिमंडल टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने पावर हाउस तीन, चार, पांच में मैनपावर बढ़ाने की मांग की है. सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि पावर हाउस में 460 केडब्ल्यूएच क्षमता की नयी टरबाइन स्थापित की जा रही है. इससे कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ रहा है इसलिए मैनपावर बढ़ाया जाना चाहिए. ज्ञापन सौंपने वालों में कमेटी मेंबर दीप कुमार सिंह और सुमन कुमार शामिल थे. ज्ञापन देने वालों में पावर हाउस 3, 4, 5 के कमिटी मेंबर सीएसपी सिंह, शेषनाथ सिंह, दीप कुमार सिंह, विमल कुमार, राकेश कुमार सिंह एवं सुमन कुमार उपस्थित थे. ज्ञापन देने वालों में विभागीय पदाधिकारी टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह एवं सहायक सचिव नितेश राज मौजूद थे.




