
जमशेदपुर : टाटा स्टील ने प्रोडक्शन और डिलीवरी का अपना आंकड़ा जारी किया है. कंपनी ने टाटा स्टील के भारत में पूरे वित्तीय वर्ष (अप्रैल 2022 से लेकर मार्च 2023 तक) 19.87 मिलियन टन का उत्पादन किया था, वहीं, बीते साल वित्तीय वर्ष 2021-2022 में 19.06 मिलियन टन का उत्पादन किया था. इसी तरह टाटा स्टील के भारत में 18.87 मिलियन टन स्टीलका डिलीवरी किया गया, जबकि पिछले साल 18.27 मिलियन टन का ही डिलीवरी किया गया है. टाटा स्टील यूरोप में 9.38 मिलियन टन का उत्पादन बीते वित्तीय वर्ष 2022-2023 में किया जबकि वित्तीय वर्ष 2021-2022 में 10.11 मिलियन टन का उत्पादन किया. यूरोप में टाटा स्टील ने 8.12 मिलियन टन का डिलीवरी किया जबकि पिछले साल 9.02 मिलियन टन डिलीवरी किया गया है. टाटा स्टील थाइलैंड में 1.20 मिलियन टन का अभी प्रोडक्शन हुआ जबकि 1.29 मिलियन टन का प्रोडक्शन बीते साल किया गया था. थाइलैंड में स्टील डिलीवरी 1.21 मार्च 2023 तक हुआ जबकि पिछले साल तक 1.33 मिलियन टन का डिलीवरी हो पाया है. टाटा स्टील ने भारत में क्रूड स्टील का जबरदस्त प्रोडक्शन करने में सफलता पायी जबकि निलांचल इस्पात निगम के जरिये भी प्रोडक्शन किया गया.











