
जमशेदपुर : टाटा स्टील के फायर ब्रिगेड विभाग में 24 कर्मचारियों को प्रोमोशन दिया गया. वहां के कमेटी मेंबर आशीष सिंह ने इसको लेकर मैनेजमेंट और यूनियन के पदाधिकारियों पर दबाव बढ़ाया था, जिसके बाद सोमवार को इसकी सूची जारी कर दी गयी. इसके तहत लीडिंग फायर फाइटर 1 डीसीपीओ के पद पर 11 लोगों को प्रोमोशन दिया गया है. एक इंक्रीमेंट का लाभ फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को मिलेगा. लीडिंग फायर फाइटर 1 के पद पर प्रोमोशन पाने वालों में विनोद कुमार उपाध्याय, उत्पल कुमार पांडेय, वैद्यनाथ गिरी, महेश, शिवकांत पांडेय, सरोज टुडू, प्रदीप कुमार, रविराज शर्मा, सुशांत मुखी, संजय कुमार और रंधीर सिंह शामिल है. इसी तरह लीडर फायर फाइटर 1 के पद पर 13 लोगों को प्रोमोशन दिाय गया है. इसके तहत प्रोमोशन पाने वालों में जीतेंद्र, मनोज कुमार दास, रितेश रंजन झा, अखिलेश कुमार दुबे, अजय स्वरुप प्रसाद, रवि सिंह हेम्ब्रम, एम तियू, राहुल भारद्वाज, किशोर प्रसाद रामा हेम्ब्रम, बालाजी प्रधान, साजिद खान, दिनेश शामिल है.














