जमशेदपुर : टाटा स्टील के 16 कर्मचारियों को सेवानिवृत होने पर विदायी दी गयी. इस मौके पर यूनियन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की गयी. इसमें सर्वप्रथम टाटा स्टील से सेवानिवृत 16 कर्मचारियो को यूनियन के पदाधिकारियों ने एक-एक पुष्प-गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया एवम सम्मान स्वरूप एक-एक गिफ्ट कूपन भी भेंट की. टाटा वर्कर्स यूनियन में सेवानिवृत कर्मचारियो के लिए आयोजित सम्मान सभा का संचालन टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष डॉ शाहनवाज आलम ने किया. सम्मान सभा के मुख्य अतिथि टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी टुन्नु एवं विशिष्ट अतिथि डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह थे. (नीचे भी पढ़ें)
अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने सभी सेवानिवृत कर्मचारियो से एक-एक कर उनका कुशलछेम जाना एवं सेवानिवृत कर्मचारियो के लिए यूनियन द्वारा किए गए कार्यों जैसे पुरी गेस्ट हाउस, बेंजामिन रेस्ट हाउस, कैंसर रेस्ट हाउस आदि सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी. साथ ही सेवानिवृत कर्मचारियो द्वारा उठाए गए मुद्दों का एक-एक कर जवाब दिया एवं यूनियन द्वारा हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया. इसके बाद डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह ने भी सभी सेवानिवृत कर्मचारियों को नई पारी के लिए शुभकामना दी. धन्यवाद ज्ञापन यूनियन के कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे ने की. इस सभा में इन सभी के अलावा सहायक सचिव नितेश राज आदि उपस्थित थे.




