जमशेदपुर : टाटा स्टील प्रबंधन द्वारा स्पोटर्स के फीस में की गयी बेतहाशा बढ़ोत्तरी का विरोध शुरू हो गया है. इसको लेकर यूनियन परिसर में स्पोटर्स एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन संजय सिंह के नेतृत्व में एक एडवाइजरी कमेटी की बैठक हुई. इस बैठक में यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह और डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह को भी बुलाया गया था. इस दौरान स्पोटर्स एजवाइजरी कमेटी के चेयरमैन संजय सिंह ने वस्तुस्थिति की जानकारी दी और बताया कि यह एकतरफा फैसला लिया गया है. स्पोटर्स सब्सक्रिप्सन चार्ज में बेतहाशा बढ़ोत्तरी हो गयी है, जिससे कर्मचारियों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ा है. (नीचे भी पढ़े)
बिना किसी बातचीत के या सूचना के ही कर्मचारियों को भी रेट बढ़ा दिया गया है. यूनियन से भी सहमति नहीं ली गयी है. कई सारे खेल सुविधाओं के फीस को दुगना कर दिया गया है. कुछ कुछ जगहों पर तो कर्मचारी और बाहरी व्यक्तियों का सब्सक्रिप्शन चार्ज बराबर कर दिया गया है. स्पोर्ट्स एडवाइजरी कमेटी के लोगों ने यूनियन के टॉप 3 अधिकारियों से ने यह आग्रह किया है कि इस एकतरफ़ा फ़ैसले पर प्रबंधन से वार्ता की जाए और टॉप थ्री को आगे बढ़कर इसमें कुछ कार्रवाई करना चाहिए. इस बैठक में स्पोटर्स एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन संजय सिंह, सदस्य अभिनंदन सिंह, निलेश कुमार सिंह, कृष्णा यादव, राजेश कुमार सिंह, बंशीधर महतो, धर्मेन्द्र उपाध्याय, राजेश कुमार सिंह, बालाजी, विभाकर राय, विभाग शुक्ला, विजय कुमार चौधरी, विनोद कुमार ठाकुर, रूपेश कुमार पांडेय शामिल थे. इस मीटिंग के बाद ही अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने वाइस प्रेसिडेंट कारपोरेट सर्विसेज को इमेल भेज दिया है, जिसमें उन्होंने इस मसले पर मीटिंग बुलाने का आग्रह किया गया है. इस मीटिंग के बाद ही किसी तरह का कोई फैसला लिया जायेगा.




