जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों की सोसाइटी दी टिस्को जेनरल को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड का चुनाव संपन्न हुआ. इस दौरान निर्विरोध रूप से अध्यक्ष जया प्रकाश लेंका (जेपी लेंका), उपाध्यक्ष कमला कांत सवाई को चुन लिया गया. इन सभी विजयी सदस्यों को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया. वही कमिटी मेंबर में आरती बाला मोहंती, राकेश साहू, समीर कुमार बेहरा, सुनीता कच्छप, जयमाला मिश्रा और दुलारी को निर्विरोध चुन लिया गया. नयी कमिटी ने प्रभार संभाल लिया है, जिसका कार्यकाल 20 दिसंबर 2027 तक रहेगा.




