
जमशेदपुर : टाटा स्टील के ट्यूब डिवीजन में शाबाशी दिवस का आयोजन किया गया. इसमें लगभग 100 कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया. एचआरएम विभाग के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ईआईसी ट्यूब संजय एस साहनी, विशिष्ट अतिथि टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव सरोज कुमार सिंह, जेडीसी वाइस चेयरमैन ब्रजेश कुमार सिंह समेत सभी कमेटी मेंबर एवं हेड एचआरएम ट्यूब्स भावुक गुप्ता समेत सभी विभागों के एचओडी ट्यूब्स ऑडिटोरियम में मौजूद थे. अपने संबोधन में ईआईसी ट्यूब्स ने कहा कि हालांकि कोविड महामारी के कारण यह कार्यक्रम 1 साल बाद आयोजित हो सके हैं, लेकिन सभी पुरस्कार विजेताओं ने अपनी जिस अद्भुत कार्यक्षमता का प्रदर्शन कर यह पुरस्कार जीता है, वे सभी बधाई के पात्र हैं. ट्यूब डिवीजन लगातार इस तरह के आयोजन हेतु तत्पर है, जिससे कि सभी कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा रहे और वह अपने सभी कार्य को बेहतर ढंग से अंजाम दे सकें. सभा को सरोज कुमार सिंह तथा ब्रजेश कुमार सिंह ने भी संबोधित किया. अंत में धन्यवाद ज्ञापन वरीय प्रबंधक एचआरएम ट्यूब्स शिवांगी दिव्या द्वारा प्रदान किया गया.



