जमशेदपुर : टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट के ट्यूब डिवीजन के एक्जीक्यूटिव इंचार्ज (इआइसी) संजय साहनी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है. वे अभी 9 मार्च तक अपना कामकाज देखेंगे. इसके बाद वे नयी दिल्ली स्थित एक कंपनी में योगदान देंगे. उनकी पत्नी भी एक टीवी चैनल के सीओओ है. उनके साथ वे दिल्ली में पूरे परिवार के साथ रहेंगे. (नीचे देखे पूरी खबर)

बताया जाता है कि इआइसी संजय साहनी ने अधिकारिक तौर पर सभी लोगों को जानकारी दे दी है. सूत्र बता रहे है कि ट्यूब डिवीजन में लगातार कर्मचारियों की संख्या घटाने का दबाव वे झेल रहे थे. इस दबाव के कारण भी इस्तीफा देने की चर्चा है. हालांकि, इसको लेकर अधिकारिक तौर पर नहीं कहा जा रहा है. खुद इआइसी संजय साहनी ने कमेटी मेंबरों को कहा है कि वे खुद से इस्तीफा दिये है. बताया जाता है कि ट्यूब डिवीजन में 300 से अधिक कर्मचारी है, जिनकी संख्या को 50 फीसदी किया जाना है.



