जमशेदपुर : टाटा स्टील की शत प्रतिशत सब्सिडियरी वाली कंपनी टाटा यूआइएसएल की अधिकृत यूनियन टाटा स्टील यूटिलिटी एंड सर्विसेज श्रमिक यूनियन की ओर से दिशोम गुरू शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. इस मौके पर उनकी आत्मा की शांति के लिए सारे लोगों ने दो मिनट का मौन रखा.(नीचे भी पढ़े)
इस मौके पर यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय समेत तमाम पदाधिकारी और कमेटी मेंबर मौजूद थे. इस दौरान झारखंड के गठन को लेकर किये गये गुरुजी के कार्यों को याद किया. किस तरह राज्य की लड़ाई उन्होंने लड़ी, इसको लेकर भी सभी वक्ताओं ने प्रकाश डाला.











