
जमशेदपुर : टाटा स्टील के अधिकारियों के लिए लाये गये वोलंटरी रिटायरमेंट स्कीम (वीआरएस) को लेकर कंपनी प्रबंधन ने इस स्कीम के बारे में अधिकारिक जानकारी साझा की है. इसका सेकेंड इनिंग नाम दिया गया है. कंपनी के मुताबिक, कंपनी की सेवा बेहतर तरीके से करने वाले अधिकारियों को ही इसमें चयनित किया जायेगा. कंपनी के मुताबिक, युवाओं और नये लोगों को आगे लाने के लिए यह कोशिश की जा रही है ताकि जगह अगर खाली होगा तो वहां नये लोगों को मौका मिल सकेगा जबकि जो योग्य और बेहतर काम करने वाले अधिकारियों को एक पैकेज देकर उनको एक मौका और दिया जाये कि वे लोग बेहतर काम आगे भी कर सके. कंपनी के मुताबिक, यह एक मौका है वैसे अधिकारी को, जो बेहतर काम कर चुका है और वह जिंदगी में और आगे बढ़ सकता है. 1 जुलाई से 31 अगस्त तक के लिए यह ऑफर लाया गया है ताकि अधिकारी इसका लाभ उठा सके. वित्तीय मदद के साथ उनके जीवन स्तर को और बेहतर करने और उनको तरक्की के नये रास्ते खोलने का भी यह एक अवसर है ताकि उक्त बेहतर परफार्मर अधिकारी बेहतर तरीके से काम कर सके और अपनी जिंदगी को जी सके.





