जमशेदपुर : टाटा स्टील कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौता को लेकर वार्ता शुरू हो गई है. टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू के जमशेदपुर वापस लौटने के बाद इसको लेकर कंपनी के एचआर से जुड़े अधिकारियों के साथ वार्ता शुरू हुई. वार्ता करीब 2 घंटे तक चली. बताया जाता है कि इस वार्ता के दौरान एमजीबी के अलावा वेज रिवीजन से जुड़े तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गई. यह तय किया गया कि वेज रिवीजन समझौता जल्द से जल्द कर लिया जाएगा. इसको लेकर चल रहे हैं अटकलें के बाजार को भी शांत करते हुए यह कहा गया है कि कंपनी में वेज रिवीजन के समझौते को लेकर एमजीबी सीमित तौर पर होगी और करीब 6 साल के लिए ही वेज रिवीजन समझौता होगा. (नीचे भी पढ़ें)
आपको बता दे कि पिछले बार वेज रिवीजन समझौता में 12 फ़ीसदी से कुछ अधिक एमजीबी की बढ़ोतरी हुई थी. इसी आधार पर इस बार भी एमजीबी की बढ़ोतरी संभव है. कंपनी के जमशेदपुर प्लांट के सीएचआरओ जुबिन पलिया के स्तर पर हुई इस वार्ता के दौरान तय किया गया कि अभी प्रारंभिक तौर पर सभी चीजे उनके स्तर पर तय हो जाएगी और उसके बाद कंपनी की चीफ पीपल अफसर अतरई सान्याल के स्तर पर वार्ता होगी इसके बाद यह समझौता एमडी के स्तर पर होगी. इस बैठक में टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से अध्यक्ष संजीव चौधरी टुनु, महासचिव सतीश सिंह और डिप्टी प्रेसीडेंट शैलेश सिंह मौजूद थे.



