
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के चुनाव में वर्तमान डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय और उनके गुट के लोगों ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. घोषणा पत्र में तीन साल में 2000 कर्मचारी पुत्रो और निबंधित पुत्रो की बहाली करने की घोषणा की गई हैं. कुल 11 बिंदू पर घोषणा पत्र जारी किया. टाटा वर्कर्स यूनियन के अरविंद पांडेय, नितेश राज, अरुण सिंह और आरसी झा ने संयुक्त रूप से अपनी घोषणा पत्र को जारी किया. इस दौरान चुनाव पदाधिकारी संतोष सिंह की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए और कहा कि उम्मीदवारों की सूची तक उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है. इसके अलावा प्रस्तावक का नाम भी घोषित करने की मांग की गई है.
यह है घोषणा पत्र :
1.आगामी तीन वर्षों में 2000 कर्मचारी पुत्रों एवं निबंधित पुत्रों की बहाली कराईं जायेगी.
- कार्यकारिणी की मर्यादा एवं गरिमा को और आगे बढ़ाने हेतु, कमिटी मीटिंग में उठाए गए समस्याओं के त्वरित निपटारे हेतु एक मजबूत एवं पारदर्शी प्रणाली विकसित की जाएगी.
- एनएस ग्रेड के कमिटी मेम्बरों को यूनियन के नेतृत्व एवं नीति निर्धारण में बराबर की भागीदारी दी जाएगी .
- एलटीसी की राशि 50000nरुपये तक कराने का वादा.
- वाहन भत्ता मे न्यूनतम 1000 रुपये की बढ़ोतरी.
- एनएस ग्रेड कर्मी के ग्रुप 1 से ग्रुप 2 में और ग्रुप 2 का ग्रुप 3 में जाने का रास्ता आसान किया जाएगा.
- हरेक विभाग में एनएस ग्रेड के ग्रुप 4 का पद सृजित किया जायेगा.
- सुपरवाइज़र एवं एसोसिएट के सभी वर्गों का वर्षों से लंबित प्रोन्नति एवं टाइम बॉन्ड प्रमोशन का मामला सुलझाया जायेगा.
- एनएस ग्रेड के कर्मचारियों के आश्रितों के लिए मेडिकल सुविधा बहाल कराईं जायेगी.
- महिला कर्मचारियों की मूलभूत सुविधाओं जैसे, वाश रूम, रेस्ट रूम, चेंज रम इत्यादि में उच्च स्तर की वृद्धि की जायेगी.
- वषो से लंबित कर्मचारियों के अपना घर का सपना पूरा किया जाएगा.







