
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के 19 अक्तूबर को होने वाले दो सीटों के उपचुनाव को लेकर तैयारी चल रही है. चुनाव पदाधिकारी भगवान सिंह के नेतृत्व में चुनाव कमेटी की ओर से प्रक्रिया को पूर्ण की जा रही है. इसके तहत मतदाता सूची का प्रकाशन सोमवार को कर दिया गया. इसके तहत हॉट स्ट्रिप मिल (एचएसएम) में कुल 59 कर्मचारी है, जिसमें से 8 कर्मचारी यूनियन के सदस्य नहीं है यानी 51 कर्मचारी ही यहां मतदाता होंगे. इसी तरह स्पेयर मैनुफैक्चरिंग डिपार्टमेंट (एसएमडी) में कुल 73 कर्मचारी है, जिसमें से 5 कर्मचारी यूनियन के सदस्य नहीं है, लिहाजा, कुल 68 लोग यहां मतदान में हिस्सा ले सकेंगे. इसके तहत तय नियम के तहत जो भी प्रत्याशी नामांकन पत्र लेंगे, उनको दो सौ रुपये का शुल्क देना होगा, जो नन-रिफंडेबल (जो वापस किसी भी हाल में नहीं होगा) होगा. इसके अलावा यह भी तय किया गया है कि जो कर्मचारी का चंदा क्लियर है, वे ही मतदान में हिस्सा ले सकते है जबकि जो दो साल से सदस्य है और चंदा क्लियर है, वे लोग ही चुनाव लड़ सकते है.



