
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन में भूतपूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय वीजी गोपाल को उनकी पुण्यतिथि पर भावभिनी श्रद्धांजलि दी गयी. यूनियन परिसर में स्वर्गीय गोपाल की प्रतिमा पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय, कद्दावर नेता और वीजी गोपाल के करीबी भाष्कर राव, भाजपा नेता और पूर्व यूनियन उपाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद थे.
इस पूरे कार्यक्रम के दौरान सबसे चर्चित विषय यह रहा कि जमशेदपुर में होते हुए यूनियन के कोई पदाधिकारी इस श्रद्धांजलि सभा में शामिल नहीं हुए. माल्यार्पण करने के लिए सिर्फ अध्यक्ष और डिप्टी प्रेसिडेंट ही मौजूद थे. हालांकि, यूनियन के सारे पदाधिकारी यूनियन के ही काम के लिए ड्यूटी से रिलीज है. बाकि सारे पदाधिकारी इस कार्यक्रम से नदारद रहे.



