
जमशेदपुर : झारखंड आम मजदूर यूनियन के बैनर तले मजदूरों से जुड़ी 24 सूत्री मांगों को लेकर जमशेदपुर में विशाल रैली निकाली गई. रैली नेताजी सुभाष मैदान से निकालकर जिला मुख्यालय पहुँची. जहां इन्होंने जोरदार प्रदर्शन किया. साथ ही केंद्रीय श्रम मंत्री के नाम जिले के उपायुक्त को एक मांग पत्र भी सौंपा. इस रैली का नेतृत्व इंटक नेता रघुनाथ पांडेय और कांग्रेस के झारखंड प्रभारी केशव कमलेश महतो ने किया. केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नए श्रम कानूनों का विरोध में यह रैली निकाली गई. जहां इन्होंने केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की. जहां वर्तमान समय मे असंगठित क्षेत्र के मजदूरों पर हो रहे दमन का विरोध करते हुए, इन्होंने कहा कि सरकार किसी भी क्षेत्र में कार्य कर रहे असंगठित मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने में विफल है, और उल्टे उनसे रोजगार को छीना जा रहा है. साथ ही श्रम कानूनों में बदलाव कर उद्योगपतियों को लाभ पहुँचाया जा रहा है. इससे मजदूरों पर शोषण बढ़ रहा है. वहीं इन्होंने कहा कि हमारे सांसद गीता कोड़ा और धीरज साहू के नेतृत्व में पार्लियामेंट में मजदूरों के हित में आवाज को बुलंद किया जाएगा. वही मासिक न्यूनतम वेतन भी इतनी कम है कि उनके समक्ष भुखमरी की स्तिथि उत्पन्न हो रही है. 24 सूत्री मांग पत्र सौंपकर इन्होंने मजदूरों है हितों के रक्षा की मांग उठाई.



