
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन का 31 जनवरी को हुए चुनाव में तैनात कंपनी के सुरक्षा अधिकारी कोरोना पोजिटिव पाये गये थे. गुरुवार को उक्त सुरक्षा अधिकारी का कोरोना टेस्ट तब किया गया था, जब उनकी तबीयत खराब होने लगी थी, जिसमें वे पोजिटिव आ गये थे. उक्त अधिकारी के कोरोना पोजिटिव होने के बाद यूनियन चुनाव से जुड़े सारे लोगों में हड़कंप मच गया. सबका टेस्ट कराने का फैसला कंपनी ने लिया. इसके बाद बारी बारी से शुक्रवार को टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में सबका कोरोना टेस्ट कराया गया. इसमें करीब 251 लोगों का कोरोना टेस्ट शुक्रवार को कराया गया, जिसमें लगभग लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है. इसमें सारे लोग नेगेटिव पाये गये है. अभी और लोगों का कोरोना टेस्ट शनिवार को भी कराया जायेगा. 251 का कोरोना टेस्ट में सारे नेगेटिव होने से कंपनी और यूनियन के लोगों ने राहत की सांस ली है. कोरोना टेस्ट के तहत टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने टेस्टिंग में भी नेतृत्व किया और खुद सबसे पहले जाकर कोरोना टेस्ट कराया. इसके बाद सारे लोगों ने कोरोना की जांच करायी. सारे लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है.











