
जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के चुनाव में डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय, उपाध्यक्ष शहनवाज आलम एवं पूर्व डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह के सत्ता पक्ष गुट की एक बैठक कोषाध्यक्ष प्रभात लाल के बिष्टुपुर स्थित निवास स्थल पर हुई. इस बैठक में केक काटकर शैलेश सिंह का जन्मदिन मनाया गया और उनकी सफलता एवं लंबी उम्र की कामना की गई. बैठक में डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय ने कहा कि शैलेश सिंह वरिष्ठ, सुलझे हुए एवं सम्मानित नेता है. मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है. आने वाले समय में हम सभी लोग कर्मचारी की भलाई के लिए साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे. पूर्व डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह ने कहा कि हम लोगों के साथ सभी अच्छे लोग जुड़े हैं, इसका लाभ हमें मिलेगा तथा हम सभी मिलकर कर्मचारी की भलाई के लिए जो अच्छा होगा वह करेंगे. बैठक में सभी लोग एकमत होकर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद एवं महामंत्री सतीश सिंह से पुरजोर तरीके से मांग किया कि टाटा वर्कर्स यूनियन का चुनाव जल्द से जल्द कराया जाए. बैठक में उपाध्यक्ष भगवान सिंह, उपाध्यक्ष शत्रुघ्न राय, कोषाध्यक्ष प्रभात लाल, सहायक सचिव कमलेश सिंह, सहायक सचिव नितेश राज, धर्मेंद्र उपाध्याय एवं आरसी झा उपस्थित थे.






