जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के हुए चुनाव में कमेटी मेंबर तक का चुनाव भी कई दिग्गज हार गये. कई कमेटी मेंबर किसी तरह अपनी सीट बचा सके तो डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय अपने कोक प्लांट में किसी तरह जीत सके और टॉस के भरोसे ही उनका ट्रेड यूनियन राजनीति चल पाया. ऐसे ही कोषाध्यक्ष प्रभात लाल भी इस बार कमेटी मेंबर तक का चुनाव हार गये. कई सीट पर तो ऐसा परिणाम सामने आया कि कई लोगों को हार का मुंह देखना पड़ा. वहीं कई पदाधिकारी तो ऐसे रहे जो काफी ज्यादा वोट से चुनाव जीते. इस चुनाव में 214 कमेटी मेंबर के लिए मतदान होना था, लेकिन 32 लोग निर्विरोध हो चुके थे. ऐसे में बचे हुए सीट पर मतदान कराया गया था, जिसके बाद मतगणना हुई, जिसमें जीत और हार का रिजल्ट सामने आया. इसके लिए पूरी सूची देखें नीचे.











[metaslider id=15963 cssclass=””]







