जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से भी गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया. इस मौके पर टाटा वर्कर्स यूनियन परिसर में सहायक सचिव नितेश राज ने झंडोतोलन किया. इस मौके पर स्कूली बच्चों ने राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया. सहायक सचिव नितेश राज ने राष्ट्रीय ध्वज की इस मौके पर सलामी ली. (नीचे भी पढ़ें)

इसके अलावा साकची बारी मैदान में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने झंडोतोलन किया और राष्ट्रीय ध्वज की सलामी ली. तत्पश्चात अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने कदमा प्रकृति बिहार क्लब में झंडोतोलन किया एवं वहां भी झंडे को सलामी दी. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं, टाटा वर्कर्स यूनियन द्वारा संचालित कैंसर रेस्ट हाऊस में यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह ने झंडोतोलन किया एवं राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. (नीचे भी पढ़ें)
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम, संजय कुमार सिंह, संजीव तिवारी, राजीव कुमार चौधरी, सहायक सचिव अजय कुमार चौधरी, श्याम बाबू, कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे के अलावा यूनियन कार्यकारिणी समिति के सदस्यगण एवं टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारीगण आदि उपस्थित थे.



