जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय वीजी गोपाल की जयंती मंगलवार को यूनियन के सभी पदाधिकारियों द्वारा दमन द्वीप में मनाया गया. इस दौरान सामूहिक रूप से सभी पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया. गौरतलब है कि अपने इंडस्ट्रियल विजिट को लेकर टाटा वर्कर्स यूनियन के सभी पदाधिकारी इस वक्त दमन में हैं. जिसमें जमशेदपुर के टाटा वर्कर्स यूनियन के प्रांगण में भी मंगलवार को स्वर्गीय गोपाल बाबू के जयंती के मौके पर संध्या 5:00 बजे सभा का आयोजन किया गया है. मौके पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी उर्फ टुन्नू ने अपनी बातों को रखते हुए कहा कि स्वर्गीय गोपाल बाबू का नेतृत्व काल, टाटा वर्कर्स यूनियन के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होता है. (नीचे भी पढ़ें)
आज के ट्रेड यूनियनिस्टों को स्वर्गीय गोपाल बाबू के कार्यशैली से सही मायने में सीख लेने की आवश्यकता है कि कैसे निस्वार्थ भाव से मजदूर जगत की सेवा की जाती है. उन्होंने कहा कि गोपाल बाबू के कार्यकाल में टाटा स्टील के सहकर्मियों के लिए बहुत सारे ऐतिहासिक समझौते हुए जो आज तक अनुकरणीय है. इस जयंती सभा में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी उर्फ टुन्नू, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह, महासचिव सतीश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष हरिशंकर सिंह, उपाध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार राय, शाहनवाज आलम, संजय कुमार सिंह, संजीव तिवारी, सहायक सचिव सरोज कुमार सिंह, अजय कुमार चौधरी एवं नितेश राज सम्मिलित हुए.




