
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित चूना शाह बाबा के मजार के प्रति सभी धर्म के लोगों की अपार आस्था है. हर साल सालाना उर्स के मौके पर वृहद आयोजन होता है. इस बार 52वें सालाना उर्स मुबारक समारोह में शोभा देखते ही बन रही है. बडी संख्या में सभी धर्मों के श्रद्धालु बाबा के मजार के पास पहुंच रहे हैं. काफी संख्या में किन्नर समुदाय के लोग भी गाजे बाजे के साथ पहुंचे हैं. वहीं समारोह में जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे. (नीचे भी पढ़ें)
उधर नवनिर्वाचित कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दूबे को कार्यक्रम का विशिष्ट अतिथि बनाया गया. चूना शाह बाबा समिति की ओर से सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया. 52वें उर्स में चल रहे कव्वाली को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे हैं.












