
जमशेदपुर : टाटानगर रेल सिविल डिफेंस के जवान स्टेशन करोना जांच कार्य में शीघ्र ही पुनः तैनात किए जाएंगे ताकि सभी आने जाने वाले यात्रियो की कोरोना जांच सुनिश्चत किया जा सके. यह बाते टाटा नगर रेल सिविल डिफेंस कार्यालय की समीक्षा बैठक में आपदा अधिकारी सह क्षेत्रिय प्रबंधक विनोद कुमार ने कहा. मालूम हो कि टाटानगर रेल सिविल डिफेंस कार्यालय में सिविल डिफेंस के अधिकारी और जवानो के साथ वार्षिक समीक्षा बैठक की गई. इसमे गत वर्ष किये गये कार्यो की समिक्षा तथा इस वर्ष कार्य किये जाने वाले कार्यो की योजना बनाई गई. इस बैठक में आपात अधिकारी बिनोद कुमार ने वोलेंटियर की समस्या को सुना और त्वरित समाधान किया. रेल कर्मचारियों के परिजनो 15-18 वर्ष के बच्चो के लिए भी वैक्सीन कार्य सुनिश्चित कराई जायेगी. जैसे कि रेलकर्मियो को दी गई थी. समिक्षा बैठक में सिविल डिफेंस इंन्सपेक्टर संतोष कुमार ने वोलेन्टीयर्स की सभी समस्याओ से अवगत कराई और योजना को क्रमवद्व आपदा अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया. बैठक में कल्याण कुमार साहू, बी रामडू, गीता कुमारी, संजय कुमार, महादेव दास, शिव शंकर प्रसाद, बिनोद कुमार, अमित कुमार, प्रवीण कुमार शर्मा, रितेश गुहा उपस्थित रहे.













