
जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन से चलकर हटिया जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 58861 शनिवार से शुरू हो गई. हालांकि जानकारी की कमी होने के कारण पहले दिन मात्र पांच लोग ही इस ट्रेन (टाटानगर-हटिया पैसैंजर) ही टाटानगर से हटिया के लिए रवाना हुए. टाटानगर स्टेशन से 250 रूपये के ही टिकट कटे. यह ट्रेन लॉकडाउन के नौ महीने बाद शुरू हुई है. अधिकारियों का मानना है है कि जानकारी की कमी होने से कम यात्रियों ने सफर किया. समय के साथ-साथ यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी. इस ट्रेन के शुरू होने के बाद भी अनिरक्षित टिकट काउंटर शुरू नहीं किया गया है. लोगो को रिजर्वेशन सिस्टम के सहारे ही टिकट बुक करना पड़ेगा. वहीं हटिया से भी सिर्फ पांच यात्री ही टाटानगर के लिए सफर कर रहे है. टाटानगर स्टेशन से यह ट्रेन 12 बजकर 45 मिनट पर खुलेगी. इस ट्रेन में 12 बोगियां हैं और हर बोगी में 108 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है.













