
चाईबासा : उपरूम जुमुर 2021 सामाजिक समारोह की तैयारी को लेकर शनिवार को आदिवासी हो समाज युवा महासभा के पदाधिकारियों और सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच कलाकारों के साथ बैठक हुईl बैठक की अध्यक्षता डॉ बबलू सुंडी ने कीl बैठक में बताया गया कि आगामी 10 जनवरी, रविवार को उपरूम जुमुर 2021 कार्यक्रम होगा l कार्यक्रम का आयोजन निर्धारित समय पर टाटा कॉलेज मैदान चाईबासा में होगा। कार्यक्रम में महिला-पुरूष को पारंपरिक परिधान में आना अनिवार्य होगा। पुरुषों को सफेद धोती, अविवाहित महिलाओं को हरे पाढ़ की साड़ी एवं विवाहित महिलाओं को लाल पाढ़ की साड़ी पहन कर आना है। समाज के सभी लोगों को ड्रेस कोड में आने की अपील की गयी।ड्रेस कोड में नहीं आनेवालों को सामूहिक नृत्य में हिस्सा लेने नहीं दिया जायेगा। कार्यक्रम में दुकान लगाने के लिए स्टॉल आवंटन होगा, जिसका शुल्क 1000 रुपये लगेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के लिए पहले राजिस्ट्रेशन कराना होगा। प्रोत्साहन और जागरूकता की दिशा में परिचय के साथ-साथ कृषि, पशुपालन, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार एवं अन्य व्यवसाय के क्षेत्र में समाज के लोगों को सम्मानित किया जायेगा। बैठक में महासभा सांस्कृतिक सचिव सतीश सामड, पूर्व संगठन सचिव विश्वनाथ तामसोय, महेन्द्र महर्षि सिंकू, सोमा कोड़ा, सन्नी सागर पाड़ेया, जगन्नाथ हेस्सा, मदन बोदरा, गब्बर सिंह हेम्ब्रम, रामलक्ष्मण सामड, शंकर सिधु, लेबा गागराई, हरिश कुंकल, तुलसी बारी, डेविड बलमुचू, पार्वती हेम्ब्रम, प्रमिला बिरूवा, लाल सिंह चातोम्बा, अष्मिता बिरूवा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।











