जमशेदपुर : आरपीएफ टाटानगर और सीआइबी टाटा की टीम ने जमशेदपुर के कदमा ग्रीन पार्क स्थित एक साइबर कैफे में छापामारी की. छापामारी में रेल टिकट की कालाबाजारी का खुलासा हुआ, जिसके बाद कदमा ग्रीन पार्क के भगवती डिजिटल वर्ल्ड के मालिक गेदला हेमंत कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके पास से कुल 38 रेल टिकट जब्त किये गये हैं, जिसमें 32 तत्काल ई टिकट और 6 जेनरल ई टिकट शामिल हैं. जब्त किये गये टिकटों की कीमत 54,380 रुपये है. आरपीएफ ने पकड़े गये साइबर कैफे संचालक को जेल भेज दिया है.




