जमशेदपुर : रेलवे की लेटलतीफी को लेकर चल रहे आंदोलन को रोकने का प्रयास किया गया है. जमशेदपुर के विधायक सरयू राय के नेतृत्व में चल रहे इस आंदोलन के लिए बनी समिति रेल यात्री संघर्ष समिति 26 अप्रैल को स्टेशन पर यात्रियों से हस्ताक्षर कराने की घोषणा की है. हस्ताक्षर अभियान को स्टेशन पर चलाना है, लेकिन शुक्रवार को इस अभियान को रोकने की कोशिश की गयी. रेल यात्री संघर्ष समिति के संयोजक शिवशंकर सिंह ने अपने सारे लोगों के साथ स्टेशन के एरिया मैनेजर और सुप्रीटेंडेंट से मुलाकात की. (नीचे भी पढ़ें)

इस मुलाकात के दौरान हस्ताक्षर अभियान को चलाने के लिए इजाजत देने और जगह बताने की मांग की गयी कि कहा पर वे लोग हस्ताक्षर के लिए बैनर लगा सकते है, इसका स्थान बता दें. लेकिन एरिया मैनेजर और सुप्रीटेंडेंट ने जगह देने से इनकार कर दिया. इसके बाद संयोजक शिवशंकर सिंह ने विधायक सरयू राय से बातचीत की. विधायक ने तत्काल इस मामले में आंदोलन को जारी रखने का निर्देश दिया. इसके आधार पर शिवशंकर सिंह ने कहा कि इसका आंदोलन को जारी रखा जायेगा और हर हाल में हस्ताक्षर अभियान स्टेशन पर 26 अप्रैल को चलाया जायेगा. इस दौरान लोगों से फार्म भी भरवाये जायेंगे, जिसके लिए सारे लोग प्लेटफार्म टिकट लेकर स्टेशन पर पहुंचेंगे.












