जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने अपनी प्रेमी से मिलने के लिए दिल्ली जा रही लड़की को पकड़ लिया. उक्त लड़की ओड़िशा के क्योंझर के जोड़ा एरिया की रहने वाली है. 22 वर्षीय लड़की को टाटानगर रेलवे स्टेशन में प्लेटफार्म नंबर दो पर देखा गया. आरपीएफ की महिला अधिकारियों ने उससे पूछताछ की. इसके बाद मालूम चला कि वह लड़की के पास टिकट नहीं है. इसके बाद आरपीएफ ने उक्त लड़की को आरपीएफ पोस्ट लाया गया और फिर परिवार को जानकारी दी गयी, जिसके बाद परिवार को उक्त लड़की को हैंडओवर कर दिया गया. बताया जाता है कि उक्त लड़की के पास कोई दस्तावेज भी नहीं था. दूसरी ओर, टाटानगर स्टेशन से आरपीएफ ने एक बच्चे को भी बरामद किया है, जो पश्चिम सिंहभूम जिले से अपने घर से बिछुड़कर ट्रेन पर चढ़ गया था. उसको तत्काल टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने पकड़ा. उक्त बच्चे ने बताया कि वह गलती से ट्रेन पर चढ़ गया और टाटानगर आ गया. यहां से आरपीएफ ने उसको रेस्क्यू कर चाइल्ड लाइन को सौंप दिया, जहां से उसको परिवार के पास भेज दिाय गया.




