जमशेदपुर : जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में होली के अवसर पर छुट्टी की घोषणा कर दी गई. कोर्ट की कार्रवाई अब 6 मार्च से लेकर 8 मार्च तक बंद रहेगी. इस दौरान अदालती काम -काज बंद रहेगा. पुन : न्यायालय 9 मार्च को खुल जायेगी. होली की छुट्टी के पूर्व संध्या अधिवक्ताओ ने होली मिलन की कार्यक्रम आयोजित की. होली की छुट्टी की घोषणा के साथ जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ताओं ने कोर्ट परिसर में होली मिलन समारोह आयोजित किया. इस मौके पर अधिवक्ताओ ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की सुभकामनाएं दी मिठाईयां भी बांटी गई.




