जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन से रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक मोबाइल चोर को पकड़ा है. पकड़े गए व्यक्ति का नाम अश्वनी कुमार शर्मा है, जिसकी उम्र करीब 34 वर्ष है. वह जमुना देवरिया का रहने वाला है. अश्वनी कुमार शर्मा ने 4 सितंबर को एक यात्री जिसका नाम सतबीर कुमार है का मोबाइल टिकट घर से चोरी किया था. सुरक्षा एजेंसियों ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी को पकड़ा. पकड़े गए व्यक्ति को अग्रिम कार्रवाई हेतु रेल थाना टाटानगर के सुपुर्द कर दिया गया. यह सारी कार्रवाई आरपीएफ एएसआइ बलबीर प्रसाद के नेतृत्व में की गई.







