जमशेदपुर : केंद्रीय जमशेदपुर रजक समाज के अध्यक्ष अजय रजक की अध्यक्षता में भालुबासा किशोर संघ में एक बैठक सम्पन्न हुई. इसमें जाति प्रमाण पत्र के विषय में मुख्यमंत्री को एक मेमोरेंडम सौंपने का निर्णय लिया. प्रतिभा सम्मान समारोह करने पर चर्चा एवं समाज के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मिति से संजय कुमार रजक को प्रवक्ता नियुक्त किया गया. (नीचे भी पढ़े)
इसके अलावा विभिन्न विषयों पर मुख्य रूप से चर्चा हुई. इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित हुए अशोक चौधरी, रामलाल, शिव रजक,विनोद रजक, संजय रजक, अशोक रजक, राजकुमार रजक, आर सी प्रसाद, जमुना प्रसाद, रामाशीष रजक, अनिल रजक,प्रकाश, रविन्द्र,एवं समाज के सभी शाखाओं के अध्यक्ष,सचिव, कार्यकारणी एवं सदस्य शामिल हुए.







