जमशेदपुर: जमशेदपुर के बारीगोड़ा रेलवे फाटक के समीप एक दिन पहले दर्दनाक सड़क हादसे में बस से दबकर छात्रा की मौत के बाद रेल प्रशासन हरकत में आया. घटना की गंभीरता को लेकर सीकेपी रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया मंगलवार को टाटानगर पहुंचे. इसके बाद वे वाशिंग लाइन का निरीक्षण किया तथा वस्तुस्थिति का जायजा लिया. तत्पश्चात रेल अधिकारियों के साथ डीआरएम बारीगोड़ा घटनास्थल की ओर रवाना हो गए. वहां पर पहुंचने के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा पूरे मामले का विस्तृत जानकारी ली. (नीचे भी पढ़े)
इस दौरान जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति ने घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. इस दौरान डीआरएम ने बारीगोड़ा आरओबी की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पहले आरओबी निर्माण को लेकर राज्य व केंद्र सरकार की भागीदारी के बारे में बराबर की हिस्सेदारी थी. फिर राज्य सरकार ने किसी तरह का पेंच डाला. इसके बाद यह मामला अधर में लटक गया. अब केंद्र सरकार इस योजना को सक्रिय है. जिसमें केंद्र की भागीदारी रहेगी. इस बार डीआरएम ने कहा कि रेलवे अब बारीगोड़ा फाटक पर लंबे समय से लंबित आरओबी निर्माण को लेकर ठोस कदम उठाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. डीआरएम तरुण हुरिया ने घटना के बाद स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों,सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों ने मुलाकात की. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने मृत छात्रा के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह हादसा दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि रेलवे इस घटना को केवल एक दुर्घटना मानकर नहीं बल्कि भविष्य में ऐसे हादसो की पुनरावृत्ति रोकने के लिए गंभीरता से समीक्षा कर रहा है.















