
जमशेदपुर : टाटा स्टील की कंपनी गम्हरिया (सरायकेला-खरसावां जिला, झारखंड) टिस्को ग्रोथ शॉप (टीजीएस) के कर्मचारियों के बीच चांदी का सिक्का का वितरण किया जायेगा. टिस्को ग्रोथ शॉप की अधीकृत यूनियन टिस्को मजदूर यूनियन (टीएमयू) के 50 साल पूरे होने पर यह सिक्का का वितरण शुरू कर दिया गया. इस सिक्का को टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन और टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन के हाथों संस्थापक दिवस समारोह के दौरान ही लांच कराया गया. (नीचे देखे पूरी खबर)

टिस्को मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, महामंत्री शिवलखन सिंह और उपाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय की मौजूदगी में इस सिक्का को रिलीज किया गया. इस मौके पर टाटा स्टील के वीपी टीक्यूएम एंड इपी अवनिश गुप्ता, पूर्व डिप्टी एमडी डॉ टी मुखर्जी समेत अन्य मौजूद थे. इस दौरान सारे लोगों के बीच चांदी का सिक्का वितरण कर इसकी शुरुआत की गयी. इसके बाद अब यूनियन की ओर से सारे कर्मचारियों, जो यूनियन के सदस्य है, उनको यह चांदी का सिक्का दिया जायेगा. इसको विशेष तौर पर तैयार कराया गया है. (नीचे देखे कैसा है चांदी का सिक्का)






