जमशेदपुर : टाटा स्टील की अनुशंगी कंपनी टाटा रोबिन फ्रेजर (टीआरएफ) में गुरुवार को बोनस समझौता पर हस्ताक्षर हो गया. टीआरएफ प्रबंधन एवं टाटा रॉबिन्स फ्रेजर लेबर यूनियन के बीच वित वर्ष 2021-2022 के लिए बोनस समझौता हुई, जिससे सभी कर्मचारी को यह बोनस मिलेगा. यह समझोता बोनस भुगतान अधिनियम 2015 के आधार पर है. यूनियन द्वारा विशेष अनुरोध एवं 2021-2022 के चौथी तिमाही में लाभ को देखते हुए, प्रबंधन ने सभी कर्मचारियों को 5000 रूपये की “सदभावना राशि देने पर सहमति व्यक्त की है. समझौता के तहत न्यूनतम वार्षिक बोनस 15262 रूपये और अधिकतम 20613 रूपये दिया जायेगा, जिसमें “सदभावना” राशि शामिल है. राशि सारे कर्मचारियों को 16 सितंबर तक अकॉउंट में भेज दिया जायेगा. (नीचे भी पढ़ें)
इस समझौते पर प्रबंधन की ओर से एमडी आलोक कृष्णा, सीएफओ आनंद चांद, क्यू तौहीद, सी.एच.आ.ओ, वी. के. सिंह, महाप्रबंधक – मैन्युफैक्चरिंग, और अरविंद कुमार, एजीएम और यूनियन की और से अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय, संजय कुमार उपाध्यक्ष, एम.एच. हीरामानेक, महासचिव, अंजनि कुमार, सहायक सचिव, नवीन कुमार कोषाध्यक्ष, मनोज कुमार सिंह, सहायक कोषाध्यक्ष एवं यूनियन के अन्य कार्यकारी समिति के सदस्य ने हस्ताक्षर किये.





