
जमशेदपुर : टाटा स्टील की अनुषंगी कंपनी टीआरएफ के कर्मचारियों द्वारा यूनियन के महामंत्री एमएच हीरामानेक का जन्मदिन यूनियन कार्यालय में मनाया गया. इस मौके पर काफी संख्या में कर्मचारी एवं यूनियन के पदाधिकारी मौजूद थे. इस मौके पर श्री हीरामानेक ने कहा कि वे अपने उत्तरदायित्व का निर्वाह करने का प्रयास करते रहेगें. इस मौके पर वो भावुक दिखें. इस मौके पर उनके द्वारा केक काटा गया एवं कर्मचारियों द्वारा हैप्पी बर्थडे टू यू गीत गाकर शुभकामनाएं दी गई. इस कार्यक्रम का संचालन मनीष कुमार ने किया, जिसमे शशि भूषण सिंह, पुर्नेन्नदू सिंह, राजीव सिंह, ध्रमेन्द्र कुमार, अजय कुमार, पीके दास, सुशील मिश्रा, विनय कुमार, अशोक कुमार, शोभा शर्मा, डेजी कुमारी आदि कर्मचारियों की अहम भूमिका रही. रविवार को भी कुछ कर्मचारी उनसें मिलने एवं उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए धन्यवाद देने उनके आवास पर उपस्थित हुए थे.





