जमशेदपुर : सरायकेला जिले के कांड्रा थाना पुलिस ने बीती रात अवैध शराब का बड़ी खेप बरामद किया है. इसकी जानकारी देते हुए कांड्रा थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद महतो ने बताया कि जिले के एसपी को मिले गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई. टीम द्वारा कांड्रा थाना क्षेत्र के रेयाड़दा गांव के जाहिर टोला में छापेमारी की गई. जहां से झापड़ा किस्कू के घर के समीप एक पिकअप वैन संख्या JH05M- 6193 में कार्टन लोड किया जा रहा है, पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति भागने लगा जिसे खदेड़ कर पकड़ा गया, गिरफ्त में आए युवक का नाम चंद्र प्रकाश यादव बताया जा रहा है. पुलिस ने पिकअप वैन जब्त करते हुए चंद्र प्रकाश यादव उसकी निशानदेही पर चरण किस्कू एवं झापड़ा किस्कू के घर से अलग- अलग ब्रांडों के लाखों रुपए मूल्य के अंग्रेजी और नकली शराब बरामद किया है. उन्होंने बताया कि इनके द्वारा महंगे कीमतों पर अवैध तरीके से शराब बेचने की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है.





