
जमशेदपुर : टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई टीएसडीपीएल की अधिकृत यूनियन का चुनाव 25 या 26 मार्च को होने की सम्भावना है. ज्यादा संभावना है कि 25 मार्च को चुनाव हो सकता है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को कमेटी मीटिंग बुलाई जाएगी. इस सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार से चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी और इसी सप्ताह मतदान व अन्य चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न कर ली जाएगी. बीते दिनों महामंत्री अमन सिंह को साजिश के तहत फँसाये जाने से कर्मचारियों में काफी रोष है. इसके साथ ही पूर्व महामंत्री त्रिदेव सिंह के कार्यकाल में यूनियन फंड में गबन किये जाने को भी मुद्दा बनाये जाने की सम्भावना है.
सीआर प्लांट में बढ़ेगी सीट
टीएसडीपीएल के बारे और सीआर प्लांट में कर्मचारियों की संख्या लगभग बराबर है पर बारा में 8 सीट है और सीआर में 6 सीट. पिछले दिनों हुई कमेटी मीटिंग में सीआर प्लांट का सीट बढ़ाये जाने पर सहमति बन गयी थी.













