सरायकेला : रविवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला के चाईबासा-सरायकेला मार्ग पर पांड्राशाली रेलवे ओवर ब्रिज पर एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक नशे में थे और बाइक अनियंत्रित हो गयी, जिससे मोड़ पर बाइक घुमा नहीं सके और ओवर ब्रिज के नीचे गिर गए. बताया जाता है कि दोनों युवक टोंटो के रहने वाले थे. सूचना पर युवकों के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं. वहीं पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है.




