प्रकाश दास / गालूडीह : घाटशिला प्रखंड में लगे कई जलमीनार पेयजल उपभोक्ताओ के लिए हाथी का दांत साबित हो रहा है। बाघुड़िया पंचायत के काशपानी गांव पेयजल आपूर्ति के लिए लगाए गए सोलर जलमीनार के टंकी में लीकेज की समस्या है। इस वजह से सैकड़ों लीटर पानी गटर में बर्बाद हो रहा है। इस संबंध में ग्रामीण बताते हैं कि पूर्व से ही पानी की किल्लत से वे लोग परेशान हैं। (नीचे भी पढ़ें)
काशपानी गांव के लोगों की परेशानी जलापूर्ति की टंकी लीकेज होने से बढ़ गई है। ग्रामीणों ने कहा कि इस बाबत कई बार पीएचईडी को अवगत कराया गया। बावजूद बीते कई महीने से समस्या जस की तस बनी हुई है। पीएचडी विभाग की लापरवाही के कारण जलमीनार का पानी लगातार सड़कों पर बरबाद हो रहा है। ग्रामीण पानी के लिए परेशान हैं। खासकर महिलाओं को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से पेयजल की समस्या से जल्द निजात दिलाने की मांग की है।





