रामगोपाल जेना,चाईबासा:पश्चिमी सिंहभूम जिला खनन कार्यालय की ओर से अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ देर रात बड़ी कार्रवाई की गई. खान निरीक्षक द्वारा चाईबासा शहरी क्षेत्र में जांच अभियान चलाते हुए पोस्ट ऑफिस चौक से बिना खनिज परिवहन चालान के अवैध बालू परिवहन करते एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया.जब्त ट्रैक्टर संख्या जेएच 06एस-1369 में लगभग 100 घनफीट बालू लोड पाया गया. वहीं बस स्टैंड चौक पर जांच के दौरान लगभग 1200 घनफीट गिट्टी ओवरलोड एक हाईवा, रजिस्ट्रेशन संख्या जेएच 05ईसी-7705 को भी जब्त किया गया. (नीचे भी पढ़े)

खान निरीक्षक ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के पास किसी प्रकार का वैध परिवहन चालान नहीं था. वहीं हाईवा चालक द्वारा प्रस्तुत चालान में केवल 500 सीएफटी गिट्टी का उल्लेख था, जबकि वाहन में निर्धारित मात्रा से अधिक सामग्री लोड पाया गया.कार्रवाई के बाद दोनों वाहनों को के तहत झारखंड मिनिरल रूल्स-2017 (संशोधित-2026) के प्रावधानों के अनुसार जुर्माना वसूली तक सुरक्षार्थ सदर थाना को सौंप दिया गया है. जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है.






