
Chaibasa : शुक्रवार को जगन्नाथपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनायी गयी. जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकू समेत सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी व स्व लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर श्रद्वासुमन अर्पित किये. इस दौरान विधायक सोनाराम सिंकू के नेतृत्व में जुलूश भी निकाला गया. इस अवसर पर विधायक सोनाराम सिंकू ने कार्यकर्ताओं से महात्मा गांधी द्वारा दिखाये गये सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलने की अपील की. साथ ही कहा कि लाल बहादुर शास्त्री के साहस और दृढ़ निर्णय का लोहा आज भी पूरी दुनिया मानती है. कार्यक्रम में जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष ललित दोराईबुरू, बिरबल हेस्सा, दुबु बेहरा,भरत गोप, सूरज मुखि, रमेश लागुरी, घनश्याम कोड़ा, गणेश सिंकू, चंद्रमोहन सिंकू, बसंत गोप, प्रभात प्रधान, दिनेश प्रधान, सोहन कुजूर, अमित गोप, आबिद हुसैन, अरसद इकबाल, सरफराज अलम, इकबाल मुजाहिद, चितरंजन दास, पप्पू दास, आमोद साव, चंचल यादव, मोनू घटवारी समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए.







