रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के धर्मसाई गांव के बीएसएफ जवान बुधलाल जोंको की हार्ट अटैक से श्रीनगर में हुई आकस्मिक निधन. पार्थिव शरीर को लेकर बीएसएफ की टीम गांव पहुंची है. जहां डीएसपी मंगल सिंह, जामुदा पुलिस इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार भी गांव पहुंचे. वहीं विधायक सुखराम उरांव के पुत्र सन्नी उरांव, पूर्व विधायक शशिभूषण सामाड, जिला परिषद सदस्य मीना जोंको, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेंब्रम, झामुमो नेता प्रदीप महतो, क्षेत्र के पौदा मुंडा समेत पूरे क्षेत्र के लोग गांव पहुंचे है. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश पूरी, भाजपा नेता चंदन झा, विजय मेलगांडी, गीता बालमुचू भी पहुंची है. इस दौरान जवान बुधलाल जोंको को गार्ड ऑफ ऑनर से अंतिम विदाई की गयी. इस कार्य में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता पहुंचकर बीएसएफ जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की. वे अपने पीछे अपनी पत्नी और एक पुत्र छोड़ गये है.





