रामगोपाल जेना/गोइलकेरा: पूर्वी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा के नक्सल प्रभावित ओरेंगा ग्राम स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की एफ-193 बटालियन द्वारा बुधवार को सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत शिविर का आयोजन किया गया. इसमें बटालियन के सहायक कमांडेंट पंकज कुमार, निरीक्षक संतोष सिंह व गोइलकेरा थाना प्रभारी राहुल सिंह द्वारा स्कूली बच्चों के बीच क्रिकेट की खेल सामग्री व ग्रामीण किसानों के बीच खाद व बीज आदि का वितरण किया गया.(नीचे भी पढ़े)

वहीं गांव में सामुदायिक टीन शेड निर्माण के लिए सीआरपीएफ ने जीआई शीट व निर्माण सामग्री भी दिए. स्कूली बच्चों को कैंप में देशभक्ति फ़िल्म दिखाई गई. शिविर का आयोजन बटालियन के कमांडेंट के निर्देश पर किया गया. जिसमें ओरेंगा, कुमडी, फिलिंगहंसदा, होरो, केबरा, कोमांग आदि गांवों के सैकड़ों लोग मौजूद रहे.











