जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालुबासा निवासी सह वरीय अधिवक्ता माया निगम (71) का बीती रात निधन हो गया. वह पिछले कई वर्बीष से बीमार चल रही थी. माया निगम एक जाने – माने अधिवक्ताओं सह नोटरी के रूप में जानी जाती है. वह 40 वर्ष से अधिक समय तक वकालत पेशे से जुड़ी रही. उनकी निधन से जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं में शोक व्यक्त हैं.












