रामगोपाल जेना,चक्रधरपुर: विगत 16 दिन पहले 26 दिसंबर 2025 को चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत सिलफोड़ी पंचायत अंतर्गत बुढ़ीगोड़ा गांव में आयोजित मेला से लौट के क्रम में शांति नगर के समीप बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था. इलाज के दौरान 16 बाद घायल युवक ने दम तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-1 पुरानीबस्ती निवासी स्वर्गीय धनंजय नायक का पुत्र 32 वर्षीय मनोज नायक 26 दिसंबर 2025 को बाइक में सवार होकर बुढ़ीगोड़ा गांव में आयोजित मेला गया था. मेला से लौट के क्रम में शांतिनगर के पास बाइक से गिरकर गंभीर रूप से मनोज नायक घायल हो गया था. आनन-फानन में घायल मनोज को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया गया. (नीचे भी पढ़े)
घायल मनोज नायक के सिर व शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट लगी थी.जहां चिकित्सकों ने घायल मनोज नायक के गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया. लेकिन परिजनों ने मनोज की गंभीर स्थिति को देखते हुए टाटा मैन हॉस्पिटल जमशेदपुर में भर्ती किया. जहां चार दिनों तक सीसीयू में मनोज नायक का इलाज चला, लेकिन सुधार नहीं हुआ. इसके बाद घायल मनोज को ओडिशा के सत्यम हॉस्पिटल कटक में भर्ती किया गया. कटक में करीब 12 दिनों तक इलाज चला. वहां भी सुधार नहीं हुआ. इलाज में काफी पैसे खर्च हुए, जिससे परिवार के ऊपर आर्थिक बोझ बढ़ गया. इसके बाद परिजनों ने घायल मनोज को रांची रिम्स ले जा रहे थे. इस दौरान चक्रधरपुर के समीप मनोज का स्थिति बिगड़ने लगी. जिससे घायल मनोज को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया गया. लेकिन अस्पताल के ड्यूटी में कार्यरत डॉक्टर जेजे मुंडू ने मनोज की जांच करने के पश्चात मृत घोषित कर दिया. मनोज की निधन होने से पुरानी बस्ती एवं आसपास क्षेत्र में मातम पसर गया है. बताते चले की 4 वर्ष पहले मनोज नायक ने रूबी नामक युवती से विवाह की थी. मनोज नायक का एक 4 साल एवं एक 21 दिन का बेटा है. मनोज नायक मजदूरी कर अपना परिवार चलता था.अचानक सड़क हादसे में मनोज नायक की मौत होने से परिवार के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गई है.















