रामगोपाल जेना चक्रधरपुर: मनोहरपुर से टाटा जा रही साईं रथ नामक बस और बाइक के बीच शुक्रवार को जोरदार टक्कर हो गई. इस दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई.जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार तीन युवक बस की चपेट में आ गए. टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.(नीचे भी पढ़े)

स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया.घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. हादसे के कारण कुछ समय तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा.







